Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दूसरा पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना के क्षेत्र स्थित खुर्जा अंडर पास के नीचे पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, हरियाणा से चोरी की गई मोटर साइकिल और स्नैचिंग और चोरी के आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और इन बदमाश के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.एनकाउंटर की बाद पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान जेवर निवासी नाम नफीस के रूप में हुई है. जबकि पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार उसके साथी का नाम सलमान है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि जेवर पुलिस खुर्जा अंडर पास के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए । जिन्हें पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया। वह नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग कर नीमका से साबौता जाने वाली सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया गया, तो मोटरसाइकिल सवारों ने  पुलिस टीम पर फायर किया पुलिस की जवाबी कार्यवाही में नफीस गोली लगने से घायल हो गया, उसके साथी सलमान को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है.घायल को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल नफीस को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि बदमाशों  के पास से एक चोरी की मोटर साइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चाकू तथा एक बैग में आठ मोबाइल बरामद हुए। घायल नफीस को तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में ये पता चला है कि ये मोबाइल स्नैचिंग और मोबाइल चोरी का कार्य करते थे, अग्रिम तथ्यों की जांच की जा रही है जो फ़ैक्ट्स पता चलेंगे। उन में अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

एक ज्वेलर्स से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गैंग का एक शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिव्यांग प्रमाण पत्र को रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत लेते सिविल अस्पताल का चालक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस पर जानलेवा हमला, पथराव के बाद पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x