Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना फेस 2 इलाके के गेझा गांव में शनिवार देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। लगी इस आगजनी में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

खबर के मुताबिक थाना फेस 2 इलाके में स्थित ग़ेझा गांव के मार्किट के एक दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई।दुकान में पेंटिंग फ्रेम बनाने का काम होता था। फायर विभाग ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।आग से लाखों का नुकसान हो गया है।

वही सूचना के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि फायर विभाग के टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने ही कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दूसरी ओर लगी आग की इस घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।

Related posts

फॉरेन नेशनल के फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, एक भूटानी और 5 नाइजीरियाई नागरिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

काले धन को सफेद करने आए तीन हवाला कारोबारी गिरफ्तार, 50 लाख रुपए नकद बरामद

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री के विजन 2047 के लक्ष्य में सहभागी बन रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x