Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने एक बदमाश घायल, चार अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना एक्सप्रेस पुलिस और सवारी बिठाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के बीच जेपी हॉस्पिटल पुस्ता कट रोड पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया,  जिनकों  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जबकि मौके से फरार इसके चार साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान अरेस्ट कर लिया हैं। बदमाशों के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्विफ्ट कार, 2 तमंचे कारतूस बरामद किया गया है.  पुलिस का कहना है प्रारम्भिक पूछताछ से पता है पकड़े गए बदमाशों पर अलग अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.
 
पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश दीपक चौहान  इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल ले जाती पुलिस की टीम, जबकि मौके से फरार सुमित चौहान उर्फ बाबा, पुनीत, विजय कुमार उर्फ लाला, समीर को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान अरेस्ट  कर लिया हैं. एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लूटेरे हैं जो सवारियों को अपनी कार में लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाशों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस को मिले इनपुट के बाद जेपी हॉस्पिटल पुस्ता कट परके पास वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, तभी बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्विफ्ट कार आते देख जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में बैठे बदमाशों  ने भागने की कोशिश की जिसमें गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई.

अपने आप को घिरा देख बदमाश दीपक ने पुलिस टीम पर फायरिंग भागने लगा पुलिस की ओर की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि मौके से फरार उसके साथियो को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान अरेस्ट कर लिया हैं.एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि यह पांचो गैंग बनाकर कार में बैठकर लूटपाट करते हैं, इनका  पुराना इतिहास भी है.  इन बदमाशों ने थाना दनकौर क्षेत्र में एक किसान से एक लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था.  इसमें उन्हें जेल भेजा गया था. इन्होंने खाना बीटा -2 में एक ऑटो वाले से भी लूटपाट की थी.  घायल बदमाश दीपक से पूछताछ से पता चला है कि यह उत्तराखंड के खटीमा में एक किसान से 5 लाख लूटने का प्लान करके जा रहे थे,  लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस इनका अपराधिक इतिहास खंगालने मे जुटी है.

Related posts

ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा प्रॉफिट का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश -8 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

साइबर ठगी के शिकार होने पर, बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से तुरंत 155260 पर  करें कॉल, पैसा वापिस खाते में आएगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 18 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x