Athrav – Online News Portal
अपराध उत्तर प्रदेश

अमेठी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी, इसमें पति -पत्नी और दो बच्चे शामिल है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या पर एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है, ”…अहोरवा इलाके में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे रहते थे. हमें सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी है.” पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया… लूट का कोई प्रयास नहीं हुआ है। उन्होंने 18 अगस्त को चंदन वर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ रायबरेली में एससी/एसटी का मामला दर्ज कराया था। हम इस पहलू से जांच कर रहे हैं कि क्या घटना इस एफआईआर से संबंधित है…” ये दिल दहला देने वाली घटना देर रात की है। पुलिस ने जांच के दौरान मौके से 9 खोखे , एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। ये भी बताया गया है इस सनसनीखेज वारदात में दो पिस्तौल का इस्तेमाल किया है , और मारने आए बदमाशों की संख्या दो से तीन लोग हो सकते है। पुलिस ने कई टीमें गठित की बदमाशों को पकड़ने के लिए , पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगें।

Related posts

बैंक में जमा की जाने वाली एक करोड़ नकदी लेकर फरार होने के आरोप में कैशियर व उसकी पत्नी सहित 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ घायल हो गया-देखें वीडियो

Ajit Sinha

बीजेपी नेता सुखबीर खटाना की हत्या उसकी दूसरी पत्नी के भाई चमन ने करवाई थी, एक आरोपित अरेस्ट -वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x