Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड स्थित निजी एकेडमी का संचालक व मास्टर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में स्थित एक निजी एकेडमी के संचालक व मास्टर अजय शर्मा को सूरजकुंड थाने के अंतर्गत आने वाली ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की टीम ने आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम को सूरजकुंड थाना में एकेडमी के संचालक व मास्टर अजय शर्मा के खिलाफ अपनी ही एकेडमी की एक छात्रा से जबरन छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए व 506 को दर्शाई गई थी।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पीड़िता की कुल उम्र 19 साल हैं,और वह नीट की परीक्षा पास की हुई है, आगे वह एंट्रेंस की एग्जाम देना चाहती थी, इसके लिए वह मेथ की कोचिंग ग्रीन फील्ड स्थित एक निजी एकेडमी से गत 14 मई-2024 से लेना शुरू की थी। पीड़िता ने दर्ज मुकदमे में कहा था कि शुरुआत के 2 से 3 दिनों तक मास्टर अजय शर्मा ने अच्छी तरह से मेथ पढ़ाई। इसके बाद पढ़ाई से अलग-अलग बातें करने लगे , जिसके लिए उसने कई बार मना किया पर वह नहीं माने , गत रविवार को दिन के लगभग 12 बजे वह एकेडमी में मेथ पढ़ने के लिए गई थी। जैसे ही वह क्लास रूम में अकेली गई तो मास्टर अजय शर्मा ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन करके एकेडमी पर बुला ली, और अपने घर आ गई। और अपने साथ घटित घटना के बारे में अपनी मां को बताई। और एक शिकायत ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में शिकायत दे दी। और सूरजकुंड थाने में आरोपित मास्टर अजय शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने आरोपित अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

हत्या की कोशिश के एक सनसनीखेज मामले में अपराधी नितिन को मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में लगी गोली , पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत कर करवाया समस्या का समाधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मेमोग्राफी कैंप में 38 महिलाओं की हुई जांच,स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है जागरूकता: रोटेरियन गौतम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x