Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

तलाकशुदा पत्नी के साथ पति व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने वाला पति अरेस्ट, आरोपित दोस्त अब भी फरार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: महिला थाना पुलिस ने आज महिला के साथ जबरन सामूहिक बलात्कार, विरोध करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने में संलिप्त आरोपित को अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित को मात्र 24 घंटों में ही अरेस्ट कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया हैं।

प्रभारी विनीत ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी शादी जिला नूंह निवासी एक शख्स के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर पति से तलाक हो गया और वह अपने मायके में रहने लगी। गत 22 सितंबर को पीडि़ता अपनी मां के साथ खेतों में कपास तोड़ने के लिए गई थी। पीड़िता की मां पास ही खेतों में पशुओं का चारा लेने चली गई। इसी दौरान पीड़िता का पति अपने एक साथी के साथ आया और दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। जब पीडि़ता ने उसका विरोध किया तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन अपने साथ ले जाने लगे। पीडि़ता ने शोर मचाया तो पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। जिनको देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई ।प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पीड़िता का आरोपित पति नूंह रोड पर मौजूद है जोकि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एएसआई सुमित्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपित को अरेस्ट कर लिया। आरोपित को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपित के फरार साथी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है। जिसको जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Related posts

दिल्ली,फरीदाबाद,गुरुग्राम,नॉएडा में आज हुई झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति हुई उत्पन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिजली विभाग ने सिकडोना पुलिस चौकी को 54 लाख रूपए का बिजली बिल भेजा, इस बिल को चुकाएंगे कैसे, चक्कर।

Ajit Sinha

हेल्थ, एफडीए और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट देने वालों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x