Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

एनआईटी डीसीपी डा.अंशु सिंगला के नेतृत्व में आयोजित कैम्प में 456 पुलिस कर्मियों के परिजनों को टिका लगाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी व कोविड-19 नोडल ऑफिसर डॉ. अंशु सिंगला के नेतृत्व में आज  पुलिस लाइन, सेक्टर- 30 में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। टीका करण के दौरान मौजूद डॉ. अंशु सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिए कोरोना विरोधी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 456 लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए टीका करण किया गया है। टीकाकरण के दौरान 18 साल से ऊपर के सभी उम्र के लोगों को टीका लगाया गया है। सबसे अच्छी बात तो यह रही कि टीकाकरण करने से पहले मौजूद सभी लोगों के साथ  कोरोना वायरस टेस्ट किया गया। रैपिड एंटीजन टेस्ट में सभी 456 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिस उपरांत उनको टीका लगाया गया। पुलिस कर्मियों के परिजनों के टीकाकरण करने के लिए बीके हॉस्पिटल से डॉक्टर की टीम बुलाई गई थी। डॉ. अंशु सिंगला ने कहा कि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए सभी टीकाकरण कराएं और देश को सुरक्षित रखने में भागी बने। कोविड-19 नियमों का पालन करें, घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी बनाए रखें मास्क का इस्तेमाल हमेशा करें।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग : आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. नीतू मान ने आज किया नामांकन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल और उसके साथियों के तीन दिनों का पुलिस रिमांड बढ़ा,मामा ने लेनदेन वाला रिकॉर्ड जलाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के थाना छायंसा में तैनात उप-निरीक्षक 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x