Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव गीता भारती को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा, सहकारिता विभाग का सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव लगाया गया है। नगर निगम, बल्लभगढ़ की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा को नगर निगम, गुरुग्राम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में बादशाहपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सतीश यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नगर निगम, गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
हरियाणा रोडवेज, हिसार की महाप्रबंधक मेजर (सेवानिवृत) गायत्री अहलावत को जिला नगर आयुक्त, जींद लगाया गया है।नगर निगम, गुरुग्राम की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। सहकारिता विभाग के उप सचिव सतेंद्र सिवाच को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।सहकारी चीनी मिल, महम के प्रबंध निदेशक राजीव प्रसाद को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव सुशील कुमार-4 को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।जींद के जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को खरखौदा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव अमन कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। खरखौदा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनमोल को सोनीपत का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्रों में शुद्धिकरण के लिए सरल केंद्रों में अतिरिक्त आपरेटर जल्द होंगे नियुक्त : एडीसी

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना संक्रमण के चलते अंडर सेक्रेटरी एवं समकक्ष और इससे नीचे के अधिकारी-कर्मचारी घर से काम कर सकेंगे।

Ajit Sinha

35 वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सुरजकुण्ड मेला की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर मेले की डीसीपी ने की समीक्षा मीटिंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x