अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
महिला के गले से सोने की चेन झपटने झपटने के मामले में आज वीरवार को अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम की टीम 2 आरोपितों को गिरफ्तार किए है जिनके नाम विनय उर्फ मोटा निवासी गांव बोहडा कलां, गुरुग्राम वर्तमान निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़ (दिल्ली) तथा ललित मिश्रा उर्फ विक्की उर्फ राहुल निवासी गांव धंगा, सहरसा, बिहार वर्तमान निवासी बाप डोला विहार,नजफगढ़ (दिल्ली) हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद किया है।

एसीपी क्राइम इंद्रवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12.11.2026 को एक महिला ने थाना पालम विहार,गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दिनांक 11.11.2026 को नोबेल एनक्लेव पालम विहार, गुरुग्राम से बाइक पर सवार होकर आए 2 व्यक्तियों द्वारा उसके गले से उसकी गोल्ड चेन छीनकर ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम विनय उर्फ मोटा निवासी गांव बोहडा कलां, गुरुग्राम वर्तमान निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़ (दिल्ली) तथा ललित मिश्रा उर्फ विक्की उर्फ राहुल निवासी गांव धंगा, सहरसा, बिहार वर्तमान निवासी बापडोला विहार,नजफगढ़ (दिल्ली) हैं। पुलिस टीम ने आरोपितों विनय को आज वीरवार को बिजवासन रोड पालम विहार से तथा आरोपितों ललित को दिनांक आज को बाप डोला विहार,नजफगढ़, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित विनय पर हत्या का प्रयास करने, लूट करने, चोरी करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न अपराधों के 25 मुकदमा दिल्ली में अंकित हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

