Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 13 घायल-देखें वीडियो


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह को दो बस के बीच ओवरटेक करने के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक बस ने दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों के परखच्चे उड़ गए मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर लोगों को रेस्क्यू किया और यथार्थ हॉस्पिटल और जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, खबर के मुताबिक, रविवार प्रातः लगभग 5 बजे एक बस मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार के लिए जा रही थी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर- 157 के पास ओवरटेक करने में प्रतापगढ़ वाली बस ने एमपी वाली बस में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बसों में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय आधे से ज्यादा लोग बस में सो रहे थे। बस में चीख-पुकार मचने के बाद आस पास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को रेस्क्यू बाहर निकालकर 3 को यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

अवैध रुप से चल रही पटाखा की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1004 किलोग्राम निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे बरामद 3 गिरफ्तार

Ajit Sinha

12 घंटे में दूसरा एंकाउंटर: भारतीय खेल प्राधिकरण के जनरल मैनेजर धर्म पाल शर्मा के साथ हुई लूट का खुलासा

Ajit Sinha

18 लोगों की हत्या करने वाला खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजारा को उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ हुई एनकाउंटर में मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x