Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में बीते दिनों कलेक्शन एजेंट से लूटे गए 3 लाख 42 हजार रुपये मामले में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने इस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इनकी निशान देही पर तमंचा बरामदगी के लिए ले जा रहे थे. इस दौरान एक बदमाश ने छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इन दोनों के पास से पुलिस ने कुल लूटे हुए कैश में से 2 लाख 13 हजार नगदी, अवैध असलाह, जिंदा व खोखा कारतूस समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

ग्रेटर नोएडा जेवर कोतवाली एरिया में बीते 26 मई को कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट के मामले में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच शुक्रवार की देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस को सूचना मिली थी कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जेवर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर आने वाले और पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पुलिस को आते हुए दिखाई दी पुलिस द्वारा बाइक सवारों को रोककर और जब गाड़ियों के पेपर की जानकारी की तो आरोपी पेपर नहीं दिखा पाए.पुलिस गहनता से पूछा तो पता कि इन लोगों के द्वारा बीते दिनों कलेक्शन एजेंट से 3,42 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी टिंकू और बंटी बताए जा रहे हैं जो कि फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले हैं पुलिस के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि पैसे और अवैध हथियार जंगलों में छुपाए गए हैं उन्हें लेने के लिए आए हुए थे पुलिस पकड़े गए बदमाशों को लेकर उस जगह पहुंची है जहां पर हथियारों पैसे छुपाए गए थे इसी दौरान जब बदमाश अपने द्वारा छिपाए हथियार को उठा रहा था तभी उसी अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जिसके बाद क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश टिंकू घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है

जहां उसका उपचार चल रहा है पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जेवर से फरीदाबाद तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए थे और उसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए थे जिनकी तलाश की जा रही थी वहीं पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से 2 लाख 13 हजार रुपये और एक मोटर साइकिल व दो अवैध तमंचा सहित जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये है पकड़े गए बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है.

Related posts

30 वर्षीय पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाला फरार आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक फ्लैट के अंदर अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: अक्टूबर 2024 तक रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियों से सीएम मनोहर लाल का आह्वान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x