Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दोस्त दीपक की वजह से उसकी छवि ख़राब हो रही थी, इस कारण से उसकी लाठी -डंडों से पीट -पीट कर हत्या कर दी-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने आज पांच दिन पूर्व एनआईटी क्षेत्र हुई एक शख्स की हत्या के मामले दो आरोपितों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम नवीन व शाहरुख हैं ये दोनों एसजीएम नगर , फरीदाबाद के निवासी हैं। मृतक दीपक, आरोपित नवीन व शाहरुख ये तीनों आपस में दोस्त थे। दीपक उसकी दुकान के आगे स्मैक बेचता था। इससे खफा होकर उसकी डंडों से पीट -पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में नवीन और फारुख का नाम शामिल है। ये दोनों आरोपित फरीदाबाद के एसजीएम नगर के निवासी है। आरोपित के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में मुकेश ने बताया कि दीपक की आरोपित नवीन के साथ दोस्ती थी और उनके साथ मिलकर नशे पत्ते बेच ने का काम किया करता था। उन्होंने अपने बेटे को समझाने की बहुत कोशिश की परंतु उसने उनकी एक नहीं मानी। गत 13 मार्च की शाम दीपक अपने घर पर यह कहकर गया था कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। काफी देर होने पर भी जब वह अपने घर नहीं आया तो उसके परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि दीपक आरोपित नवीन के चुबारे में मृत पड़ा  है।

मृतक के परिजन जब नवीन के घर पहुंचे तो चुबारे पर  दीपक की लाश पड़ी हुई थी और वहां पर बहुत सारी भीड़ इकट्ठी हो रखी थी। दीपक के शरीर पर लाठी-डंडों की चोट के निशान थे और वह लाठी-डंडे वहीं पर पढ़े हुए थे। पीड़ित मुकेश की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा इस मामले में वारदात में प्रयोग लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने गत  17 मार्च को दोनों आरोपितों  को अरेस्ट  कर लिया। आरोपितों  को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपित  फारुख को जेल भेज दिया गया है और आरोपित नवीन को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि दीपक उनका दोस्त था परंतु वह उनकी परचून की दुकान के बाहर स्मैक बेचता था। उसकी वजह से वहां पर रहने वाले लोगों को यह लगने लगा कि स्मैक बेचने में आरोपित  नवीन की भी मिलीभगत है जिसकी वजह से समाज में उनकी छवि खराब हो रही थी। नवीन ने दीपक को समझाने की कई बार कोशिश की परंतु दीपक नहीं माना तो गत 13 मार्च की शाम आरोपित उसके साथ उसे अपने साथ घर ले गए और वहां पर लाठी-डंडों  से उसके साथ मारपीट की जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है और वैज्ञानिक पहलुओं और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अभी  जाएगी।

Related posts

नौकरानी व उसके 2 साथी चोरी के 30 लाख के आभूषण,1 लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस व 1 लाख 55 हजार रुपए की नगदी के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने आज पहली ट्रेन से लगभग 1500 लोगों को कटिहार के लिए रवाना किया।

Ajit Sinha

टेनिस खिलाडी राधिका यादव की उसी के पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़ तोड़ गोलियां मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x