Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचएसएससी द्वारा ग्रुप सी व डी के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी व डी के विभिन्न पदों पर जारी भर्तियों के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। आयोग ने करीब 24 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया है उन्होंने बताया कि ग्रुप सी के कुल पदों की संख्या 25500 व ग्रुप डी के कुल पदों की संख्या 2600 थी। इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 व कुल कैटेगरियों की संख्या 205 थी। इन पदों  के लिए करीब 24 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.उन्होंने बताया कि हरियाणा में यह पहली बार होने जा रहा की एक साथ इतने सारे पदों और विभिन्न कैटेगरियों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की प्रिफरेंस को ध्यान में रखते हुए ऐसे उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार उनकी सर्वोत्तम प्रिफरेंस दी गई ताकि अधिकतम अभ्यर्थियों का  चयन हो, इसके लिए आयोग द्वारा यह अनोखा कदम उठाया गया था।चेयरमैन ने बताया कि इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीधे अधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/Result के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: कृष्णपाल और महेंद्र प्रताप, दोनों ही दिग्गज और धुरंधर प्रत्याशी हैं आइए जानते हैं इनके राजनीतिक इतिहास के बारे में।

Ajit Sinha

50 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गुजरात बॉर्डर से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

होली मिलन समारोह में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कमर तोड़ डांस किए,शारदा राठौर व दिनेश रघुबंशी के गाए जमकर थिरके, देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x