Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और अध्यक्ष ॐ प्रकाश धनखड़ ने दिया निकाय चुनाव प्रभारियों को जीत का मंत्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: निकाय चुनाव के लिए पर्चा भरे जाने की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी सभी स्थानों पर चुनाव जीतने के लिए अपने दांव पेच शुरू कर दिए हैं। रविवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में चुनाव समिति के सदस्यों और निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए प्रभारियों की बैठक हुई। 

जिसमें प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया और सभी स्थानों पर भाजपा-जजपा के प्रत्याशियों को जिताने  की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रभारियों को कुछ विशेष दिशा निर्देश भी दिए ताकि हर स्थान से भाजपा-जजपा के उम्मीदवार और पार्टी समर्थित सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो सके।  पार्टी प्रत्याशियों के निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर की और इसे संगठनात्मक शक्ति तथा सरकार के कार्यों की जीत बताया। ओमप्रकाश धनखड़ ने दावा किया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याण नीतियों के फल स्वरुप भाजपा- जजपा गठबंधन प्रत्याशियों की जीत इन चुनावों में निश्चित है।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में मनोहर सरकार पहले से ही जनकल्याण के कार्यों में लगी है। लेकिन अब नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भी भाजपा के प्रत्याशी चुनकर आएंगे तो ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और ऐसे में प्रदेश के विकास की गति भी तीन गुना हो जाएगी। सभी चुनाव प्रभारियों से धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है, इसलिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हर घर में पहुंचे और सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों पर वोट मांगे। निश्चित ही जनता भाजपा प्रत्याशियों को जिताएगी।प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने भी सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा की भावना जनता के बीच ले जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भी भाजपा  के प्रति लगातार बढ़ रहा है। इसलिए निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत होगी। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, पवन सैनी, मोहनलाल बडोली, राज्य सभा के वर्तमान प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार,  प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

*अनेक स्थानों पर निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी*
…… बाक्स…..भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऐसे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने पार्षद के लिए नामांकन किया था और अब उनको निर्विरोध चुन लिया गया है। यानि भाजपा के और भाजपा समर्थित इन प्रत्याशियों के सामने किसी ने फार्म ही नहीं भरा। प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा और प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि कुंडली के वार्ड नंबर- 1 से अशोक भारद्वाज और वार्ड 6 से रेखा शर्मा, फतेहाबाद के वार्ड 10 से ज्योति मेहता, भिवानी के वार्ड नंबर 26 से विनोद चावला, झज्जर के वार्ड नंबर 6 से अंशुल गर्ग, बहादुरगढ़ के वार्ड 30 से नीना राठी, बावल के वार्ड 6 से देवेंद्र अरनेजा, समालखा के वार्ड नंबर 4 से रेणु धीमान, हांसी के वार्ड 8 से गुरविंदर सिंह, असंध के वार्ड 7 से पूजा गांधी, दादरी के वार्ड 7 से सुमन गोयल को निर्विरोध पार्षद चुना गया। मीडिया प्रमुख ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना पार्टी की जनकल्याण नीतियों के कारण ही संभव हो सका है।

Related posts

युवा हर प्रकार के नशे से रहे दूर – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसटीएफ की टीम और हत्या आरोपित के बीच मुठभेड़, आरोपित ने खुद मारी अपने पैर में गोली -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :प्रशासन किसी के दवाब में ना आए सही संस्था को दे दशहरा मानने की अनुमति : महंत स्वरूप बिहारी शरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x