Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ ने फरार चल रहे दो वांटेड अपराधियों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 10,000 रुपये के दो इनामी व वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले मामले में एसटीएफ सोनीपत यूनिट ने सोनीपत के गांव गुहाना निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है जिसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम था।

यह हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत जघन्य मामलों में वांछित था। वह उम्रकैद की सजा काट रहा था और अप्रैल 2020 से फरार था। एक अन्य कार्रवाई में पिछले पांच साल से फरार चल रहे एक वांछित अपराधी को मुंढाल से गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने गुप्त सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके खिलाफ हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पंचकूला में तीन और राजस्थान में एक मामला दर्ज था।

Related posts

देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर चलाए जा रहे फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश, 3 अरेस्ट , तीन फरार

Ajit Sinha

गुरुग्राम:एसीएस होम सुधीर राजपाल ने आज ट्रैफिक टावर का किया दौरा,ली मीटिंग।

Ajit Sinha

पूरी सैलरी मांगने पर आरएमसी प्लांट के कर्मचारियों ने अपने ही मजदूर की पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या, के एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x