Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से चिंटू गैंग का सरगना गोली लगने से घायल, लूटी हुई थी तीन चेन, तमंचा कारतूस बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में मिक्सन गोल चक्कर के पास चेन लुटेरे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है. पकडे गए बदमाश के पास से एक बाइक, लूटी हुई थी तीन चेन, तमंचा कारतूस और 10 हज़ार रूपए नगद बरामद किया है.

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान चिंटू उर्फ सुरजीत के रूप में हुई है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि चिंटू उर्फ सुरजीत एक शातिर किस्म का लुटेरा है जो अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता था. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटने की कोशिश की लेकिन वह चैन लूट नहीं पाए। जिसके बाद इसकी सूचना बीटा 2 पुलिस को दी गई। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर मिक्सन गोल चक्कर के पास एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह लोग नहीं रुके और उन्होंने भागना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस भी उनका पीछा करने लगी।

बदमाशों ने जब पुलिस को पीछे आता हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि चिंटू उर्फ सुरजीत का साथी सोनू मौके से फरार होने में सफल हो गया है पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है. एडीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश चिंटू उर्फ सुरजीत शातिर किस्म का चेन लुटेरा है और इस चिंटू गैंग ने पिछले 10 दिनों में ग्रेटर नोएडा में ही 4 से 5 चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. उसके बाद से ही पुलिस की तलाश में जुटी थी. लुटेरों के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में विभिन्न थानों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस बदमाशों आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है.

Related posts

लोक अदालत : आपसी सहमति से समाधान को प्राथमिकता

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मचारियों को सम्मानित

Ajit Sinha

केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ़ एक काम है – दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को संभालना , लेकिन वो इसमें पूरी तरह से फेल है-आतिशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x