Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने महिला एएसआई को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही लगातार कार्रवाई के तहत प्राथमिकी से विभिन्न धाराओं को हटाने के एवज में कल देर सायं एक महिला एएसआई को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी एएसआई की पहचान थाना सेक्टर-32-33, करनाल में तैनात सरिता देवी के रूप में हुई है।

गांव सोखरा, थाना तरावड़ी निवासी नवजोत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो में दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई दहेज और रेप के मामले भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ परिवार के दो सदस्यों के नाम हटाने के एवज में 8 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रही है। आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही 10 हजार रुपये भी ले चुकी है।
               
शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो ने टीम गठित कर रेड करते हुए आरोपी एएसआई को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए 14 व 15 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा ऑटो तथा कैब के ऊपर चस्पा किए गए यूनिक आईडी नंबर की मुहिम के आने लगे सकारात्मक परिणाम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने राज्य सभा में दिया नोटिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x