Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद विशेष हरियाणा

हरियाणाः सेवानिवृत्ति से 6 माह पहले गृह जिलों में तैनात हो सकेंगे पुलिसकर्मी-डीजीपी मनोज यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; हरियाणा पुलिस ने अपने अधिकारियों और जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए एक और कल्याणकारी कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है कि अब इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्ति से 6 माह पहले अपने गृह जिले सहित पसंदीदा स्थान पर तैनात हो सकेगें। इससे पूर्व, रिटायरमेंट से पहले होम रेंज में तैनाती का प्रावधान था।
                   
हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में समर्पित सेवा के वर्षों के बाद किसी व्यक्ति को अपनी पसंद के किसी विशेष स्थान पर सेवानिवृत्त होने में सक्षम बनाने के लिए इस नई सुविधा की शुरूआत की गई है। पुलिसकर्मियों के वेलफेयर में लिया गया यह निर्णय जरूरत के समय में उन्हें अधिक सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। हालांकि, पुलिस निरीक्षकों को स्टेशन हाउस ऑफिसर या प्रभारी पुलिस पोस्ट के रूप में तैनात नहीं किया जाएगा।
                   
डीजीपी ने बताया कि यह भी तय किया गया है कि इंस्पेक्टर रैंक तक की महिला पुलिस अधिकारियों को उनकी गर्भावस्था के दौरान एक वर्ष के लिए उनके गृह जिले सहित उनकी पसंद के स्थान पर तैनात किया जा सकेगा। इस उद्देश्य के लिए मातृत्व अवकाश नहीं गिना जाएगा। यह लाभ केवल पहले दो बच्चों के लिए प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को दिन-प्रतिदिन कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए विभाग द्वारा समय-समय पर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाती है।  

Related posts

फरीदाबाद: दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से एनएचपीसी पावर हाउस के निकट पार्किंग में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली में 125 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मिली सौगात

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 71000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!