Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: 25000 रूपए का इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: गत सप्ताह दो कुख्यात गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के बाद, हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 25,000 रुपये के इनामी, मोस्ट वांटेड बदमाश और पैरोल जम्पर को झारखंड से काबू करने में सफतला हासिल की है। हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला सोनीपत निवासी धर्मेंद्र उर्फ राजेश के रूप में हुई है, जो लूट और अपराध के अन्य मामलों में वांछित था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2000 में सोनीपत जिले में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इनामी बदमाश को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) यूनिट ने काबू किया।

इस मामले में अदालत ने आरोपी मानते हुए 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। साल 2004 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने ठिकाने भी बदल रहा था।एसटीएफ इकाई ने पिछले साल दिसंबर में इसे काबू करने के लिए काम करना शुरू किया और गुप्त सूचना एकत्र की। इनामी बदमाश की लोकेशन बारे सूचना मिलने के बाद, एक टीम झारखंड भेजी गई जहां पता चला कि गिरफ्तार अपराधी पुलिस से बचने के लिए पहचान बदल कर रह रहा था। झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में एक ढाबा चलाकर मुरथल परांठे बेचने का काम कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: दीपक मेरे घर आता और मेरी बहन पर गलत नजर रखता था, इसीलिए होली वाले दिन उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कांग्रेस सरकार प्रदेश पर छोड़ कर गई थी 98,000 करोड़ रुपये का कर्ज मुख्यमंत्री मनोहर लाल-पढ़े

Ajit Sinha

सीएम नायब ने राज्य में निर्माणाधीन बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x