Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने दिवंगत ईएचसी नरसी राम के परिजनों को बीमा योजना के तहत सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा सिरसा जिले में शुक्रवार को दिवंगत ईएचसी नरसी राम के परिजनों को 50 लाख का चेक दिया गया। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सिरसा के पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने दुर्घटना बीमा योजना के तहत परिजनों को आर्थिक सहायता के  चेक प्रदान किए। ईएचसी नरसी राम की धर्मपत्नी श्रीमती राज बाला को 45 लाख रुपये का चेक और उनकी माता को 5 लाख रुपये का चेक दिया गया। साथ ही अनुग्रह राशि योजना के तहत मृतक कर्मचारी के पुत्र को भी कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति दी गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईएचसी नरसी राम को पुलिस विभाग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और असाधारण सेवाओं के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर पुलिसकर्मी के परिजनों के अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक के अधिकारी भी मौजूद थे।   

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी के चरित्र पर शक था , इसी लिए उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

बीजेपी के पैनलिस्ट प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में मिलकर फिर से सरकार बनाने पर बधाई दी

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें बुधवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x