Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नहा रही एक लड़की का वीडियो बना रहे लड़के ने पकडे जाने पर कर ली आत्महत्या

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: इलाबास गांव में नहा रही एक युवती का वीडियो बना रहे युवक को देखकर युवती ने शोर मचा दिया. इस दौरान उसके पिता मौके पर पहुंचकर युवक को रंगे हाथ पकड़ा और अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया. युवक ने आत्मग्लानि के चलते कमरे में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली फेस- टू की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मकान मालिक और युवती के पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

यह घटना 4 अगस्त की है शाम 6 बजे के करीब डायल 112 को सूचना मिली कि कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में स्थित इलाबास गांव में रहने वाले शाहजहांपुर निवासी 21 वर्षीय युवक सुमित ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. एडिशनल डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि सुमित ने जिस मकान में रहता उसके पड़ोस में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है. जब युवती नहा रही थी सुमित ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा, इसी दौरान युवती की निगाह सुमित के ऊपर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया शोर सुनकर मौके पर पहुंचे युवती के पिता और मकान मालिक ने सुमित के साथ मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया.

सुमित कमरे में 4 घंटे तक बंद रहा शाम को 6 बजे के करीब जब उसके साथी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला गया तो सुमित कमरे में रखी एक चुन्नी से फंदे से लटकता नजर आया.जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुमित के साथ ही सुजीत सिंह की शिकायत पर थाना फेज टू पुलिस ने मकान मालिक और युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Related posts

फरीदाबाद के टैक्सी ड्राइवर की हत्या गुरुग्राम में कार लूटने के उद्देश्य से की गई थी, इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।  

Ajit Sinha

इलेक्ट्रीशियन लूटपाट करने के लिए,फ्लैट किराए पर लेने के बहाने बुजुर्ग के घर में घुसा, और कर दी बुजुर्ग की सुआ घोंप कर हत्या- अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ₹10 लाख के नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़ किया; 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x