Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

बीजेपी के पैनलिस्ट प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में मिलकर फिर से सरकार बनाने पर बधाई दी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पैनलिस्ट प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में मिलकर चर्चा की एवं उन्हें फिर से सरकार बनाने पर हार्दिक बधाई दी। नेहरा ने मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल एवं राजनीतिक सचिव अजय गौड़ को भी पुन: दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी विजेंद्र नेहरा को टीवी समाचार चैनलों पर बैठकर बीजेपी के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए शुभकामना दी। सीएम से मुलाकात के दौरान नेहरा के साथ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष ईश आर्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नरवीर यादव भी उपस्थित रहे।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करके आगे बढ़ेगी और हरियाणा के अंदर ईमानदारी और मजबूती से पूरे 5 साल सरकार चलाकर हरियाणा प्रदेश की जनता की सेवा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा की मीडिया पैनलिस्ट हरियाणा सरकार की योजनाओं को टेलीविजन के माध्यम से बताने का काम करते हैंजो बहुत अहम जिम्मेदारी है। हरियाणा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए उन्होंने विजेंद्र नेहरा की तारीफ की और कहा कि आगे भी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंंगे ऐसा उनको पूरा विश्वास है। वहीं नेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में ईमानदारी से काम हो रहे हैं। ध्यान रहे विजेंद्र नेहरा ने पृथला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी टिकट की मजबूत दावेदारी की थी परंतु पार्टी से टिकट न मिलने पर भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ रहकर पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया था।

Related posts

हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 अक्टूबर के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी : नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नौकरानी को अश्लील वीडियो दिखा कर बलात्कार करने वाले मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

सहायक रजिस्ट्रार एवं आईसीडीपी की महाप्रबंधक भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट, 1.30 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में की गई कार्रवाई

Ajit Sinha
error: Content is protected !!