Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राज्य स्तरीय 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अंबाला कैंट के एस.डी.कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में ही शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी तथा समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों व शुभ्र ज्योत्सना पेंशन के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अवश्य जता सकते हैं। उन्होंने कहा वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिकों व अर्द्ध-सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेसिया ग्रांट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘सुशासन से सेवा का संकल्प’ लिया है। सरकार ने सबसे गरीब लोगों का जीवन-स्तर ऊंचा उठाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ शुरू की है। प्रदेश में यह वर्ष अंत्योदय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सबसे गरीब परिवारों की पहचान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम 1.80 लाख रुपये की जाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है। प्रदेश में कई विश्वविद्यालयों में के0जी0 से पी0जी0 तक की शिक्षा एक ही परिसर में देने की शुरुआत की जा चुकी है। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए प्रदेश में 138 नये संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खोले गए हैं। प्रदेश में शिक्षा व शिक्षा से जुड़ी योजनाओं व कार्यक्रमों पर इस वर्ष 20,000 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हार की बौखलाहट में अधिकारियों कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री- हुड्डा-वीडियो सुने

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हत्या के प्रयास में फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

रिश्वत के दो अलग -अलग मामलों में गुरुग्राम के एक पटवारी, और रेवाड़ी के दो डीएचबीवीएन के कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x