Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा :आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘‘एट होम‘‘ का आयोजन किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को हरियाणा राजभवन में ‘‘एट होम‘‘ का आयोजन किया गया। ‘‘एट होम‘‘ कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद परिजनों, पदमश्री अवार्डी, राष्ट्रमण्डल व विश्व स्तरीय खेलों में पदक विजेताओं को सम्मानित किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह, अंबाला के सांसद  रतन लाल कटारिया, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सचिव  डी.एस ढेसी, पुलिस महानिदेशक  पी.के. अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वी.उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सुचना जनसंपर्क व भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल व राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

आज ‘‘एट होम‘‘ कार्यक्रम में शहीद मेजर अनुज राजपूत के पिता के.एस.आर्य व माता श्रीमती एस आर्य तथा मेजर शहीद नवनीत वत्स की पत्नी श्रीमती शिवानी को सम्मानित किया। राज्यपाल ने पद्मश्री अवार्डी सुलतान सिंह तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता मुक्केबाज  अमित पंघाल के भाई अजय कुमार, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता सुश्री नीतू मुक्केबाज, सुश्री शेफाली वर्मा क्रिकेटर, सुश्री जैस्मिन कांस्य पदक विजेता,

विश्व कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता सुश्री रीतिका व सुश्री तन्नू को, अंतरराष्ट्रीय पुलिस गेम्स में रजत पदक विजेता सुश्री नीतिका तथा जिमनास्ट योगेश्वर, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार विजेता आकर्श कौशल, ग्राम पंचायत भरेली की पूर्व सरपंच श्रीमती आरती देवी, प्रोफेसर राकेश शर्मा, आशमन फाउंडेशन से हरित योद्धा  मनीष पुंधीर तथा कोविड योद्धा श्रीमती कमलजीत कौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

Related posts

एंटी नारकोटिक्स सेल के एक एएसआई और दो हेड कांस्टेबल पर एक लाख रुपए रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप, एक लाख रुपए बरामद।

Ajit Sinha

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारियों ने वापिस ली तीन दिवसीय हड़ताल

Ajit Sinha

आपत्तिजनक कंटेंट पर बड़ा एक्शन: डीजीपी अजय सिंघल का सख्त संदेश, 857 लिंक हटाए गए, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x