Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने एक मकान में छापा मार कर एचपी कंपनी के 2845 नकली प्रिंटर किए बरामद ,एक शख्स किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को एक मकान में छापा मार एचपी कंपनी के नकली प्रिंटर भारी संख्या में बरामद किए हैं। बरामद किए गए प्रिंटरों की संख्या 2845 हैं और मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया हैं। पकडे गए आरोपी के खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की 63,65 कॉपी राइट 1957 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं और  आज आरोपी शख्स को अदालत में पेश कर दिया।

ओल्ड फरीदाबाद थाने में मकान नंबर -82 /2 डीसीएम कालोनी,न्यू दिल्ली निवासी संजीव ने दर्ज  मुकदमें में कहा हैं कि नार्थ वेस्ट दिल्ली, डेरी बादली ,जे. जे. क्लस्टर भलसवा के मकान नंबर -सी -5 /152   निवासी रवि शंकर द्वारा फरीदाबाद सेक्टर -18 के मकान नंबर -79 में नकली प्रिंटरों के ऊपर देश के मशहूर कंपनी एचपी का लेवल लगा कर धड़ल्ले से शहर के दुकानों में बेच रहा हैं। इसके इस हरकत की वजह से एचपी कंपनी के सेल और घटिया क़्वालिटी होने की वजह उनकी कंपनी को नुक्सान उठना पड़ रहा हैं। उनकी इस शिकायत पर ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने  एक टीम तैयार की और शिकायत कर्ता  के साथ सेक्टर -18 के मकान नंबर -79 पर छापा मारा और वहां से नकली प्रिंटर जिस पर एचपी कंपनी के लेवल लगे हुए थे, उसकी संख्या तक़रीबन 2845 हैं को अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर उपस्थित रवि शंकर को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ राजवीर सिंह की माने तो आरोपी शख्स रवि शंकर को आज अदालत में पेश कर दिया गया और बरामद किए गए नकली प्रिंटरों को भी सील कर दिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : आगामी 5 व 6 सितम्बर 2017 को जोनल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन नाहर सिंह स्टेडियम में किया जाएगा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज भाटी हत्याकांड में दो शूटरों सहित 4 बदमाशों को किया अरेस्ट -देखें वीडियो    

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में कोरोना संक्रमण का कोहराम जारी कुल नए केस 839, गुरुग्राम में 562 ,फरीदाबाद में 79 केस हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x