Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया हैं कि माह जनवरी के राशन का वितरण आगामी 6 फरवरी, 2021 तक कर दिया जाएगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि माह जनवरी, 2021 के राशन का वितरण आगामी 6 फरवरी, 2021 (शनिवार) तक कर दिया जाएगा ,अर्थात, जो लाभार्थी, माह जनवरी में राशन प्राप्त करने से वंचित रह गए थे, 

वह अब आगामी 6 फरवरी, 2021 तक संबंधित राशन डिपो से अपना राशन प्राप्त कर सकते है।  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया ताकि कोई भी लाभार्थी राशन प्राप्त करने से वंचित न रहे।  उन्होंने बताया कि राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर संबंधित उपायुक्त, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अथवा खाद्य एवं पूर्ति विभाग के मुख्यालय की हैल्पलाईन नंबर 1967 (बीएसएनएल) एवं 1800-180-2087 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

फरीदाबाद: परिवहन के मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों सहित 18 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

17 हज़ार रुपये की रिश्वत के आरोप में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिवीजन -2 के एसडीई डिवीजन के क्लर्क पकड़े गए।

Ajit Sinha

नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में हुई बड़ी जॉइनिंग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!