Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

धनाश्री वर्मा ने खुले मैदान में ‘छम्मा छम्मा’ सॉन्ग पर यूं किया डांस, वायरल हुआ शानदार वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: मशहूर डांसर और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस के खूब चर्चे होते हैं.धनाश्री वर्मा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके डांस वीडियो आते ही धमाल मचा देते हैं. धनाश्री वर्मा ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘छम्मा छम्मा’ सॉन्ग पर खुले मैदान में जोरदार डांस कर रही हैं. धनाश्री वर्मा के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.


धनाश्री वर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में उनका डांस वाकई लाजवाब लग रहा है.उन्होंने कैप्शन के माध्यम से अपने सहयोगी कलाकारों की भी तारीफ की है. धनाश्री वर्मा ने हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग शादी रचाई है. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे.

Related posts

केजरीवाल सरकार ने डीटीयू में तैयार करवाए 2 वर्ल्ड क्लास 12 मंजिला हॉस्टल, उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

दिल्ली में 15 दिन के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड, किराड़ी में 9 जिंदा जले

Ajit Sinha

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कृष्णा बेउरा ने जमाया रंग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!