Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आंदोलनरत बाबा रामकेवल ने धरना स्थल पर करवाया मुंडन, बांटी खिचड़ी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डिस्टेंस सत्याग्रह आंदोलन का 24 वां दिन था और अन्न त्याग का सातवां दिन था।सरकार की अनसुनी के कारण आज बाबा रामकेवल अनशन कारी ने विरोध स्वरूप अपना मुंडन  कराया और पांच ब्राह्मणों को खिचड़ी खिला कर हरियाणा सरकार का अंतिम संस्कार किया। बाबा के साथ में रमेश छोकर एक सहयोगी ने भी मुंडन कराया। उन्होंने कहा जो सत्य की आवाज उठाने वाले पत्रकार आरटीआई एक्टिविस्ट व समाजसेवियों पर फर्जी मुकदमे व उत्पीड़न  करते हैं। वह शासक निर्दयी और क्रूर कहलाते हैं। लोकतंत्र को खत्म करके राजतंत्र स्थापित करने का षड्यंत्र लगातार जारी है। शहर में आए दिन गोलियां चलती हैं, कत्लेआम होते हैं । प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है।
कोई आवाज उठाए तो उस पर फर्जी मुकदमे बना दिए जाते हैं। पूरे हरियाणा प्रदेश में तमाम धरने प्रदर्शनों की बाढ़ सी आ गई है। बेरोजगारी भ्रष्टाचारी भुखमरी सड़कों पर लाचारी साफ दिखाई देती है परंतु अत्याचारी शासक किसी की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं। इससे अधिक और अत्याचार क्या होगा की कोरोना काल में भी सरकारी और प्रशासन क्रूरता और अत्याचार का परिचय आए दिन कहीं ना कहीं देते रहते हैं। बाबा रामकेवल ने ठान लिया है। जब तक खट्टर सरकार का पूरा विनाश नहीं हो जाएगा पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार का विरोध करेंगे और जागरूक करेंगे कि ऐसी सरकार को भविष्य में कभी भी सिंहासन पर नहीं बैठा पाए, ना ही कोई भी भाजपा उम्मीदवार को कभी वोट दे।

इन अत्याचारियो को वोट मत देना। अभी उन्होंने आगे की अपनी रणनीति बताने से अब मना कर दिया बाबा मीडिया से भी नाराज लगे उन्होंने कहा कुछ गोदी मीडिया के लोग भी फरीदाबाद में आ बसे जो फरीदाबाद शहर के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज ना उठा कर सरकार की महिमामंडन में व्यस्त रहते हैं। आज न्याय मंच पूनम गोला का विशेष योगदान रहा धरने पर आज मुख्य रूप से मौजूद रहे नेस औषधि निर्माता प्रमोद योगी रमेश छोकर,रमन आहूजा, मंजू अहूजा, परमिता चौधरी संस्कार फाउंडेशन, जसवंत पवार युवा आगाज, राजेश शर्मा, देवेंद्र पवार, अनुज भाटी,अनीश पाल, संजय सौलंकी, अशोक रावल, अभिषेक रणधीर, महेंद्र गोला, पूनम गोला, सरदार चीकू सिंह, सतीश चोपड़ा और नरेश वैष्णव मौजूद रहे।   

Related posts

पद्म विभूषण डॉ. करण सिंह ने मानव रचना सेंटर फॉर पीस एंड सस्टेनेबिलिटी के एडवाइजरी बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha

फरीदाबाद; नेहरू में महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया प्रतियोगिता आयोजन।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक मकान के गेट के नीचे बने जाली से निकला जहरीला गोह, सपेरे ने पकड़ा, देखिए वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!