Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, प्रदेश स्तर पर की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,  जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 46 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी ने दादरी से ओम प्रकाश चोबराला,  रामनिवास मिर्च, सत्येंद्र दतौली, अंबाला से रविंद्र ढेजी, देवेंद्र बिल्ला, फरीदाबाद से बेगराज नागर, विजयपाल तेवतिया को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है।

वहीं पंचकुला से रणधीर सैनी, यमुनानगर से राजेंद्र शर्मा, कमल कंबोज, कुरूक्षेत्र से चंद्र प्रकाश सैनी, अनवर खान, रेवाड़ी से शीश राम गुर्जर, महेंद्र सिंह, गुरुग्राम से शमशेर डागर और पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी ईश्वर मऊ भी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे। इसी तरह करनाल से प्रेम सिंह, नरेश फोर शेखपुरा,  पानीपत से मीनाक्षी वालिया, सरिता धानक, जींद से भले राम श्योकंद, रघबीर नैन दनौदा, कर्मबीर सैनी, कैथल से रणधीर जडोला ,सिरसा से सुखराज सिंह सिंधु, राज कुमार कस्वां, सुखमंद्र सिहाग को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में मेंबर बनाया है। वहीं फतेहाबाद से राजेंद्र बिल्ला , भिवानी से जोगेंद्र बागनवाला, जोगेंद्र ठेकेदार, महेंद्रगढ़ से राव सुरेश शास्त्री, राम कुमार, जिले सिंह गुर्जर, हिसार से सतपाल पालू, मास्टर ताराचंद भी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर कार्य करेंगे। इनके अलावा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में रोहतक से बने सिंह नांदल, हरी किशन खटक , पलवल से डॉ. किशोर, जीतू दीघोट, सोनीपत से पूर्व हलका प्रधान रोहताश दहिया और अंजू बाला खटक सदस्य होंगे। वहीं झज्जर से सनबीर दलाल,  पानीपत से सतबीर खरब, कुरुक्षेत्र से धर्मेंद्र नैन, भिवानी से सुनील ढिल्लों और सोनीपत से राजपाल उर्फ राजू को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद : वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल जीतने वाले द्रोणाचार्य जिम फरीदाबाद के ललित यादव के साथ इंटरनेशनल कोच सुमित बेदी ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने इनेलो नेता कर्ण चौटाला को भेजा मानहानि का नोटिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लगातार सातवीं बार श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान बने जगदीश भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x