Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा सरकार कोरोना मरीजों के उपचार के लिए डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2 डीजी की खरीद करेगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना मरीजों के उपचार के लिए डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2 डीजी की खरीद करेगी। इससे  मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की उम्मीद है।स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में आज एक टवीट में कहा कि ‘हरियाणा कोविड मरीजों के इलाज के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित एंटी-कोविड दवा 2डीजी खरीदेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज वह दवा जारी की जो रोगियों के तेजी से ठीक होने में मदद करती है और पूरक ऑक्सीजन की निर्भरता को कम करती है।’ उन्होंने बताया कि इस दवाई से मरीजो को अतिरिक्त ऑक्सीजन की आवश्यकता में कमी आएगी। विज ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। हरियाणा में अभी तक लगभग 49 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रदेश में आईसीयू बेड तथा आईसोलेशन बेड तथा अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में ऑक्सीजन तथा दवाओं की कोई कमी नही है।

Related posts

रिश्वतखोरी: महिला एएसआई और निजी व्यक्ति 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ajit Sinha

पराली जलाने वालों के खिलाफ हरियाणा सरकार ने उठाए कड़े कदम , 44 जगह फायर ब्रिगेड भेंज कर आग बुझाई गई

Ajit Sinha

कार्रवाई: साइबर ठगों के 20,545 मोबाइल नंबर कराएं ‘‘ब्लॉक‘‘

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x