Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा: जेजेपी संगठन में विस्तार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 54 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी अंबाला निवासी पंकज कौशिक, भिवानी निवासी डॉ. जयबीर बूरा, दादरी निवासी मान सिंह शर्मा, फरीदाबाद निवासी इंद्र सिंह, जींद निवासी कृष्ण सिहाग व कैथल निवासी पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आरआर मलिक को सौंपी है। वहीं करनाल निवासी मनोज खोखर, पंचकुला निवासी मास्टर प्रकाश सिंह, सिरसा निवासी इंद्रजीत द्योल और पलवल निवासी प्रहलाद सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में फतेहाबाद निवासी आत्म प्रकाश बत्तरा, जींद निवासी मास्टर गजे सिंह, कैथल निवासी डॉ. बीरबल दलाल, करनाल निवासी सचिन शर्मा, रोहतक निवासी कृष्णा चौधरी व पंचकुला निवासी अनील कश्यप को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

वहीं फरीदाबाद निवासी धर्मवीर कालीरमन, दादरी निवासी राम किशन, रोहतक निवासी कपूर सिंह ढाका, पानीपत निवासी श्रीनिवास मित्तल और भिवानी निवासी हेड मास्टर रामफल भी प्रदेश महासचिव होंगे। जेजेपी के इस प्रकोष्ठ में अंबाला निवासी डॉ. कनव, फरीदाबाद निवासी रूपचंद गोदवाल, जींद निवासी एडवोकेट नवीन चौपड़ा, कैथल निवासी जसमेर बरसाना, राजीव ढींगरा, कुरूक्षेत्र निवासी दर्शन पुरी और करनाल निवासी सुभाष मान को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महेंद्रगढ़ निवासी जोगिंद्र बडेसरा, नूंह निवासी प्रताप यादव, सिरसा निवासी राजेंद्र बनवाड़िया, सोनीपत निवासी मामन सिंह दहिया और यमुनानगर निवासी यशपाल नेहरा को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। बुद्धिजीवी सैल में प्रदेश सहसचिव के पद पर नूंह निवासी योगेश कुमार, कुरुक्षेत्र निवासी ज्ञानचंद चहल, पंचकुला निवासी राज गोपाल शर्मा, रेवाड़ी निवासी सुरजीत सिंह, अंबाला निवासी डॉ. संजीव कौशिक होंगे। इसी तरह अंबाला निवासी रिटायर्ड डीटीपी अमरीक सिंह, भिवानी निवासी जगे राम व पानीपत निवासी डॉ महावीर कश्यप को भी प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में अंबाला निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल राजबीर बैनीवाल, फरीदाबाद निवासी राम मेहर यादव, हिसार निवासी राम अवतार धारीवाल, झज्जर निवासी राजिंद्र सिंह, जींद निवासी रामफल कुंडू डीपी, कृष्ण शर्मा व कुरुक्षेत्र निवासी मोहिंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है। वहीं करनाल निवासी राज कुमार, रेवाड़ी निवासी हजारी लाल, सोनीपत निवासी धर्मवीर धनखड़, अंबाला निवासी प्रदीप गुर्जर व पानीपत निवासी गजे सिंह संधू भी प्रकोष्ठ में बतौर सदस्य कार्य करेंगे। इनके अलावा यमुनानगर निवासी सुनील राठी को बुद्धिजीवी सैल में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा साइबर पुलिस का राष्ट्रीय मॉडलः ठगी आधी, रिकवरी लगभग पांच गुना

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारतीय जनता पार्टी ने आज हरियाणा के 27 नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है -पढ़े

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x