Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पुलिस ने सतेंदर हत्याकांड में लिप्त दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पैरों में लगी गोली,घायल अवस्था में दोनो गिरफ्तार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पलवल में 13 जनवरी को बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। अपने आप को घिरता देख दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हुआ है। साथ ही दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस व एक कारतूस के खाली खोल व बाइक को बरामद किया गया।

पलवल सीआईए इंचार्ज अमित कुमार को सोमवार की देर रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 13 जनवरी को एमवीएन विश्वविद्यालय के सामने गांव फुलवाड़ी निवासी सतेंद्र की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी यूपी की तरफ से बाइक पर सवार होकर बिछौर मार्ग होते हुए गढ़ी गांव की तरफ आएंगे। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने गांव गढ़ी के समीप नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक प्लसर बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों युवक बाइक को वापस मोडकर यूपी की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने बाइक सवार दोनों युवकों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। लगभग एक किलोमीटर आगे जाकर अपने आप को घिरता देख दोनों युवकों ने बाइक को खेतों में गिरा दिया और खेतों में खड़े होकर फायरिंग जारी रखी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई तो दोनों युवकों के पैरों में गोली लगी और वे घायल होकर वहीं गिर पड़े। 
 


दोनों युवकों को काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम भोले उर्फ प्रशांत निवासी बिलौचपुर व पवन बोदी निवासी राजस्थान बताया। घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात रहे कि इस हत्याकांड के एक आरोपी प्रदीप उर्फ पटवारी निवासी गांव फुलवाड़ी को पुलिस ने 19 जनवरी को करमन बॉडर से गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है तथा एक आरोपी संदीप निवासी गांव रायपुर जिला अलीगढ़ (यूपी) को 20 जनवरी को सेवली-मानपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया था। घायल दोनों आरोपी उक्त हत्या के मामले के अतिरिक्त निम्नलिखित अपराधिक मामलों में वांछित है

-5 माह पूर्व हसनपुर में अवैध असला के बल पर फायरिंग करते हुए इंश्योरेंस ऑफिस से 190000 की लूट के मामले में भी वाछित है।
– करीब 3 माह पूर्व बल्लभगढ़ में एक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने के मामले में।
-करीब दो-तीन माह पूर्व राजस्थान में दो अलग-अलग स्थानों पर दुकानदारों को गोली मारकर घायल करने के दो मामलों में।
-करीब 1 माह पूर्व हथीन शहर में एक दुकानदार पर गोली चला कर 80000 लूटने के मामले में।
-दो माह पूर्व रेड चिल्ली होटल कैंप एरिया पलवल पर गोली चलाकर 5700 रुपए लूटने के मामले में।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद के सोतई गांव को 15 अगस्त को मिलेगी स्वच्छता-रूपी ‘आजादी’, 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में महिला के साथ चलती वैन में किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला की पिटाई, चलती गाड़ी से फेंका।

Ajit Sinha

I4C-MHA, दिल्ली पुलिस और राज्य पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में मेगा साइबर क्राइम अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!