Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा- लिस्ट पढ़े


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने शनिवार को अपनी टीम का एलान कर दिया। महिला मोर्चा में छह प्रदेश उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, नौ प्रदेश सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया तथा आईटी सेल प्रमुख, दो सोशल मीडिया तथा आईटी सेल सह प्रमुख को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने सभी जिलों के जिला प्रभारियों को भी दायित्व सौंपे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार रेवाड़ी की सरोज यादव, फरीदाबाद की प्रवीन जोशी, करनाल की मीना चौहान रायसन, गुरुग्राम की सुमन दहिया, जींद की पुष्पा तायल, फरीदाबाद की राज राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिसार की आशा खेदड़ और गुरुग्राम की अंजलि मिश्रा को महामंत्री बनाया गया है।

जारी सूची के अनुसार रेवाड़ी की हेमलता तंवर,गुरुग्राम की अलीशा तोमर,सिरसा की निताशा सिहाग, रोहतक की ज्योत्सना रोहिल्ला,सोनीपत की किरणा बाला, पानीपत की बेला भाटिया, पंचकूला की बबली शर्मा, कुरूक्षेत्र की रेखा रानी वाल्मीकि और भिवानी की बबीता तंवर को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अंबाला की वंदना शर्मा को कोषाध्यक्ष और गुरुग्राम की पूनम भटनागर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया तथा आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी गुरुग्राम की प्राची खुराना को तथा सह प्रमुख का दायित्व पंचकूला की सुनीता शर्मा और महेंद्रगढ़ की अर्चना ठाकुर को दिया गया है। मीडिया प्रमुख का दायित्व पानीपत की मालती अरोड़ा और यमुनानगर की नमिता शर्मा को दिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने महेंद्रा चौहान को पंचकूला, बबली शर्मा को अंबाला, शशि सैनी को यमुनानगर, वंदना शर्मा को कुरूक्षेत्र, मीना चौहान रायसन को कैथल जिला का प्रभारी नियुक्त किया है। जारी सूची के अनुसार बेला भाटिया को करनाल, पूनम भटनागर को पानीपत, ज्योत्सना रोहिल्ला को सोनीपत, राजवंती पांचाल को जींद, ऋचा वशिष्ठ को रोहतक, आशा रानी को झज्जर, राजरानी सांगवान को सिरसा, कीर्ति सिंह को हिसार, निताशा सिहाग को फतेहाबाद, राजवती काजला को भिवानी जिला का जिला प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजबाला श्योराण को चरखी दादरी, योगिता धीर को रेवाड़ी, सरोज यादव को महेंद्रगढ़, प्रवीन जोशी को गुरुग्राम, हेमलता तंवर को नूंह/मेवात, राज राणा को पलवल और अलीशा तोमर को फरीदाबाद जिला का जिला प्रभारी बनाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : जालसाजी,धोखाधड़ी के केस फंसता देख,भतीजे दीपांशु को पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना ने मारी थी गोली ताकि पिता नरेंद्र केस वापिस ले लें, महिपाल

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी को इंग्लिश में लिखी चिठ्ठी-अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha

कांग्रेस: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संतोष कुमार कोलकुंडा को झारखंड के वॉर रूम चेयरमैन हुए नियुक्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x