Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा ब्रेकिंग: प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 1  फरवरी से खुलेंगें 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 1 फरवरी से खोले जाएंगे। स्कूल प्रात: 10 बजे से 1:30 बजे तक खुलेंगे। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल में आने से पूर्व विद्यार्थियों को अपनी स्वास्थ्य जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करानी होगी। यह जांच रिपोर्ट 72 घण्टे से अधिक समय पुरानी नहीं होनी चाहिए। प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल खोले जाने के निर्णय के बावजूद स्कूलों को कोविड-19 महामारी के सम्बंध में अपनाई जाने वाली सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।        

 मिड डे मील के सम्बंध में अभी पहले से चल रही सूखा राशन योजना ही लागू रहेगी। पकाए गए भोजन के सम्बंध में स्कूल प्रबंधन समितियों से चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अभी तक कोविड-19 महामारी के चलते पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए फिलहाल ऑनलाइन ही पढ़ाई कराई जा रही थी। जनवरी से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन टेस्ट अवसर (AVSAR) एप्प के माध्यम से लिया गया। विभाग की ओर से AVSAR एप्प पर प्रत्येक विद्यार्थी को रजिस्टर करने और इनका नियमित उपयोग करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अध्यापकों को निर्देश दिया गया था।

सभी अध्यापकों को प्रतिदिन विद्यालय आकर विद्यार्थियों को अब तक कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर सतत व्यापक मूल्यांकन का कार्य और स्किल पासबुक को अपडेट करने का निर्देश भी दिया गया था। इसके साथ ही AVSAR एप्प के सन्दर्भ में समुचित कार्यवाही न होने पर सम्बन्धित कक्षा प्रभारी अध्यापक/ विषय अध्यापक एवं स्कूल के मुखिया संयुक्त रूप से जिम्मेदार तय किये गए थे। सभी विद्यार्थी AVSAR एप्प पर परीक्षा में भाग लें, यह सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य किया गया था। 

Related posts

मानव रचना शूटिंग अकादमी द्वारा एयर पिस्टल और एयर राइफल 10 मीटर प्रतियोगिता का चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज में उद्घाटन

Ajit Sinha

रिटार्यड पुलिस इंस्पेक्टर के संग मिलकर एएसआई 1000 गज में बने कोठी पर कब्ज़ा करना चाहता था, झूठे केस दर्ज किए।

Ajit Sinha

मानव तस्करी के खिलाफ हरियाणा पुलिस सख्त, चलाएगी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में विशेष अभियान-डीजीपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!