Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं 91 स्ट्रॉन्ग रूम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा में शनिवार को मतदान होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए कुल 91 स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं। इनमें  10 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 90 स्ट्रॉन्ग रूम और एक स्ट्रॉन्ग रूम करनाल विधानसभा के लिए बनाया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रोंग रूम के बाहर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे और कमरों के अंदर सीसीटीवी कैमरों से  पैनी नजर रहेगी।हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं।

आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी 3 बार स्ट्रांग रूम को विजिट करेगा। स्ट्रोंग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने और कमरे को सील करने की  पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। रूम का केवल एक ही दरवाजा होगा। यदि स्ट्रोंग रूम में एक से अधिक दरवाजे हैं तो एक दरवाजे को छोड़ कर बाकी सभी दरवाजों और खिड़कियों को सील कर दिया जाएगा। रूम को डबल लॉक किया जाएगा। स्ट्रोंग रूम का थ्री-टायर सिक्योरिटी सिस्टम होगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों या उनके चुनावी एजेंटों के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर शौचालय, पीने का पानी और शैड की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। स्ट्रोंग रूम के परिसर तक आने और जाने वालों के लिए लॉग बुक लगाई जाएगी, जिसमें उनकी स्थिति दर्ज की जाएगी। लॉग बुक को रिटर्निंग अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी देखरेख में रखेगा।       

Related posts

साइबर क्राइम, गुरुग्राम में तैनात एएसआई व जांच अधिकारी संदीप के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत लेने वाला आरोपित दोस्त पकड़ा गया।

Ajit Sinha

डीसी अमित खत्री ने सिटी बस में यात्रा करके नए रूट नंबर- 111 का किया शुभारंभ,चलेगी 6 बसें।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: शट डाउन 31 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक ग्रीन वुड स्कूल सेक्टर- 9 के पास बिजली बंद रहेगी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x