Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

अवैध कॉलोनियों व स्ट्रक्चर को किया गया धरासाई, मौके पर लगवाए गए चेतावनी बोर्ड  : डीसी 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला नगर योजनाकार,पलवल द्वारा शहरी क्षेत्र होडल के अंतर्गत होडल की राजस्व संपदा में अवैध कॉलोनियों व निर्माणों को तोडऩे के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम निर्धारित किया गया, जिस दौरान लगभग दस से बारह एकड़ में काटी गई पांच अवैध कॉलोनियों को तोडऩे के लिए कार्रवाई  को जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति तथा भारी पुलिस बल के सहयोग से सफलतापूर्वक अमल में लाया गया। इस कार्रवाई के दौरान होडल की पांच अवैध कॉलोनियों के कच्चे व पक्के रोड निर्माण, दस से बारह बाउंड्रीवॉल, डीपीसी, एक निर्माणाधीन मकान, व एक स्ट्रक्चर को धाराशाही किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि आने वाले समय में पुलिस बल की सहायता से लगातार विभाग द्वारा अवैध निर्माणों की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई  अमल में लाई जाएगी तथा किसी भी अवैध कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वह इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की खरीद के लिए प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं तथा किसी भी तरह की खरीद फरोख्त ना करें और कोई अवैध निर्माण न करें।

क्योंकि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवैध कॉलोनी काटने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग में भी दोषियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. भेजी जा रही है तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मौके पर चेतावनी वाले बोर्ड भी लगवाए गए हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: किसी व्यापारी को धमकाने की कोशिश न करें, विपुल गोयल और राजेश नागर व्यापारी की ढाल हैं : विपुल गोयल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x