Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: ऊर्जा समिति द्वारा अपने 21वें स्थापना दिवस 4 जुलाई से पौधारोपण किया जा रहा है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:  ऊर्जा समिति द्वारा अपने 21वें स्थापना दिवस 4 जुलाई से पौधारोपण किया जा रहा है। आज सैक्टर 31 में पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण अभियान में सभी बड़ो और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।  समिति के महासचिव संजय कुमार चुघ ने बताया कि 4 जुलाई को स्वयं द्वारा रक्तदान कर पौधारोपण किया गया। यह पौधारोपण प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को जारी रहेगा। पर्यावरण के प्रति जागरूकता का यह अभियान 28 जुलाई विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस तक लगातार जारी रहेगा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य ही स्वस्थ पर्यावरण को बढावा देना है।हम सभी ने मिलकर वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को शुद्ध व सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध करवानी है।
बिजली, पानी, तेल, गैस, पैट्रोल, डीजल, सौर आदि ऊर्जा का मानवीय जीवन में बेहतर इस्तेमाल होना चाहिए। सभी प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर उचित इस्तेमाल करें और समाज को अच्छा जीवन प्रदान करें। उन्होंने पौधारोपण की आवश्कता के बारे में बताया कि आज पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों का बहुत महत्त्व है। मानसून में नए पौधे अपनी जड़े मजबूत कर गर्मी से बच जाते हैं और यह पौधारोपण का सुअवसर है। वर्षा की शुरुआत हो गई है और पौधे लगाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में जहां स्थान उपलब्ध हो वहां पौधे अवश्य लगायें, इससे वायु प्रदुषण को कम करने में योगदान होगा। प्रकृति का संरक्षण जरुरी है और इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

उन्होंने सभी से अपील की कि कोरोना महामारी से बचाव रखते हुए वर्षा ऋतु में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण अभियानों में शामिल हों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना पूरा योगदान दें। सभी लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें।आज के पौधारोपण अभियान में साक्षी जी, मफ्फिन, अर्चित, अथर्व, मनस्वी, नेहमत, समीक्षा, प्रणव, माही, मीना कुमारी, पूजा उनियाल, विजय आर्य, दीपक अरोड़ा, पिंटू बधानी, नरेश तनवानी, विशाल सुहान्दानी, धर्मराज आदि अनेकों ने भाग लिया।    

Related posts

जीएमडीए क्रिकेट लीग की विजेता बनी गुरुग्राम पुलिस।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर बसई चौक पर नवनिर्मित फ्लाईओवर तथा महावीर चौंक पर बनाए गए अंडरपास का करेंगे उद्घाटन

Ajit Sinha

मानेसर में प्रस्तावित 500 बेड के ईएसआई अस्पताल के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!