Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम 28 कर्मचारियों को सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज बिजली निगम के महरौली रोड स्थित परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मुख्य अतिथि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गुरुग्राम सर्कल 2 के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्कल एक के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर बिजली निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और रुपए दस हजार (10000) की राशि भेंट की गई। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में एक मुख्य अभियंता कार्यालय से, 13 कर्मचारी सर्कल एक के और 14 कर्मचारी सर्कल दो के थे।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में जेई प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, श्रीमती संजू, पुनीत कुमार, नसीब डांगी,

दीपक नेहरा, सहायक फोरमैन नरेश कुमार, लाइनमैन सुनील दत्त, सुधीर कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार, मधुसूदन तथा अन्य कर्मचारी उदयवीर, आलम, राहुल कुमार, विशाल राम, ऋषि, राजेंद्र, विजय, प्रदीप, दिनेश शर्मा, मोनिका, विक्की, ओमप्रकाश, रेनू कुमारी, दिनेश, नरसी, रमन कुमार आदि हैं।

आज के इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता कुलदीप नेहरा, शिवराज सिंह, अनिल मालिक अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रीपेड मीटर पर 5 प्रतिशत छूट मिलेगी – अमित खत्री

Ajit Sinha

नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा शनिवार को

Ajit Sinha

विशेष पुलिस ऑबजर्वर दीपक मिश्रा ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x