Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

प्रीपेड मीटर पर 5 प्रतिशत छूट मिलेगी – अमित खत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि बिजली के उपभोक्ता अपने पोस्ट पेड़ स्मार्ट मीटर को प्रीपेड करवा कर 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं। प्रीपेड उपभोक्ता द्वारा अपने मीटर अकाउंट को टॉप अप करना आसान है, रिचार्ज आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। गुरुग्राम में 2 लाख 34 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। ये उपभोक्ता अपने मीटर को प्रीपेड करवा कर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं। वर्तमान में गुरुग्राम सेक्टर 3 ए, 4, 7, 8, 9, 9 ए, 14, 15-I, 17, 21, 22, 23, 23 ए,

24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 38, 39, 40, 42, 43, 47, 48, 49, 50, पालम विहार, उद्योग विहार फेस 1 से 3, डीएलएफ फेस 1 से 5, सुशांत लोक 1, साउथ सिटी 1 व 2, मालिबू टाउन, विपुल वर्ल्ड, वाटिका सिटी, उप्पल साउथ एंड, मेफील्ड गार्डन, निरवाना कंट्री, सूर्या विहार, न्यू कालोनी, ज्योति पार्क, लक्ष्मण विहार, सरस्वती विहार, हंस एनक्लेव सहित गांव नाथूपुर, सिकंदरपुर, सुखराली, झाड़सा, चक्करपुर, नाहरपुर, बेगमपुर खटोला, बेहरामपुर रोड, घसोला,

इस्लामपुर, बसई आदि के बिजली उपभोक्ता अपने मीटर को प्रीपेड कर सकते हैं।उपभोक्ता स्वयं भी बिजली निगम की ऐप के माध्यम से अपने स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड से प्रीपेड कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं और डीएचबीवीएन स्मार्ट मीटर एप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related posts

समीरपाल सरो के साथ बंधवाड़ी सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

Ajit Sinha

होटल हवेली के एक कमरे में 1 लड़की (उम्र-20 वर्ष ) व 1 लड़का (उम्र 23 वर्ष) ने की गोली मार आत्महत्या करने से फैली सनसनी।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी सेट के इंचार्ज इंजीनियर को किया सस्पेंड व पीएमओ को भेजा छुट्टी पर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x