Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 76 स्वतंत्रता दिवस समारोह खेड़ी कलां में हर्षोल्लास से मनाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 76 स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी कलां में हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण गांव की एम.बी.बी.एस. की छात्रा शीतल नरवत व समारोह के मुख्य अतिथि अजय गौड़ राजनीतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार दीक्षित व स्कूल का स्टाफ तथा गांव के गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के प्रोग्राम में भाग लिया।

मुख्य अतिथि अजय गौड़  को गांव के पूर्व सरपंच जिले सिंह व रामकिशन द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया तथा पढ़ी-लिखी बेटी एम.बी.बी.एस. की छात्रा शीतल नरवत को स्कूल के प्रधानाचार्य व ग्रामीणों द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में पढ़ाई में अव्वल खेलों में अच्छा प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्र व छात्राओं को मुख्य अतिथि  अजय गौड़ व गांव की कमेटी के सदस्य धर्म सिंह नरवत (रिटायर्ड S. E. एम.सी.एफ.) सत्यपाल नरवत, राकेश, विजय पाल तेवतिया, बलजीत सिंह,  सुभाष वीर,  जिले सिंह पूर्व सरपंच, रणवीर सिंह,  टीकाराम शर्मा,  देबू भारद्वाज, मास्टर बलवीर, जितेंद्र सिंह, हेमराज गुप्ता, सतीश डी.पी, अमर नरवत, महेंद्र, पवन, धर्मवीर आदि ने समृति चिन्ह ट्रैक सूट व अन्य इनाम देकर प्रोत्साहित किया। 

धर्म सिंह नरवत ( रिटायर्ड S.E. एम.सी.एफ.) द्वारा सभी को प्रसाद वितरण कराया गया। अंत में प्रधानाचार्य  विजय दीक्षित व सत्यपाल नरवत द्वारा मुख्य अतिथि का व सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया। इसी कड़ी में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां में मुख्य अतिथि  अजय गौड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरजिंदर, डॉक्टर सन्नी धारीवाल, डॉक्टर अनूप, डॉक्टर वंदना, डॉक्टर ज्योति,  डॉक्टर सोनम तथा पूरा स्टाफ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुआ। शहीद स्मारक पर भी मुख्य अतिथि अजय गौड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की गई।

राजकीय कन्या माध्यमिक व प्राइमरी स्कूल खेड़ी कला में मुख्य अध्यापिका श्रीमती सुशीला की अध्यक्षता में गांव की पढ़ी-लिखी बेटी रेनू नरवत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर धर्म सिंह नरवत, सत्यपाल नरवत, मास्टर बलबीर, मास्टर मामचंद द्वारा छात्राओं को इनाम वितरित किए गए तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मुनेश चौधरी द्वारा राजकीय कन्या मिडिल स्कूल को इनवर्टर भेंट किया गया।

Related posts

फरीदाबाद: जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन गंभीर, व्यापक स्तर पर हो रही कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल कार्यसमिति के गठन से संगठन विस्तार में आएगी गति : पंकज सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : चोर को डेंगू : एनआईटी बड़खल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से लाखों रूपए नगद व गहने पकड़े हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x