Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: अपराध शाखा -17 ने आज 798 ग्राम स्मैक सहित तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, कीमत 1.5 करोड़ रूपए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा, सेक्टर -17 की टीम तीन तस्करों को 798 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया हैं। इन तस्करों के पास से एक कार भी बरामद की हैं। बरामद की गई स्मैक की कीमत इंटर नेशनल मार्किट में लगभग 1. 5 करोड़ रूपए हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मिनरुल निवासी गांव धपड़ा, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल, मोजीबर शेख निवासी गांव बली अचे नगर, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल व मजनू शेख निवासी गांव बली अचे नगर, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल हैं। 

आरोपितों  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये स्मैक बेचने का धंधा अपने एक अन्य साथी आरोपित  के साथ मिलकर करते थे, इनका साथी इन्हें स्मैक लाकर देता था और ये उस स्मैक को गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर घुम फिर कर पुड़िया बनाकर स्मैक का नशा करने वाले लोगों को बेचते थे। इनका अन्य साथी (जो इन्हें स्मैक लाकर देता था) इनके पैसों के लेनदेन का हिसाब रखता था और स्मैक बेचने के बाद कमाई का हिस्सा इन्हें दे देता था। स्मैक बेचने का यह कार्य ये पिछले करीब 6 वर्षों से कर रहे है। यह भी ज्ञात हुआ कि अंतराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत 1.5 करोड़ रूपए  से भी अधिक है।  

Related posts

डीसी निशांत यादव ने स्वास्थ्य व लोक निर्माण विभागों से सम्बंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की

Ajit Sinha

अपने-पराए के भेद से उठकर समाज की भलाई का कार्य करें लोक सेवक : मनोहर लाल

Ajit Sinha

पत्नी की चरित्र पर शक के चलते कर दी थी हत्या, 44 साल बाद पकड़ा गया आरोपित पति चंद्रशेखर प्रसाद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!