Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: बलिदानियों के परिजनों का ख्याल रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी : राव नरबीर सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सैनिकों द्वारा अपने घर से दूर रहकर विकट परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा की बदौलत ही हम सुरक्षित जीवन जीते है एवं चैन की नींद सोते हैं। इसलिए यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनके परिवारों का ख्याल रखें। राव नरबीर सिंह ने यह बात रविवार को गांव बहोड़ा कलां में बलिदानी हवलदार ऋषिपाल सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में कही। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर बलिदानी की विरागंना लक्ष्मी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

राव नरबीर सिंह ने बलिदानी हवलदार ऋषिपाल सिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरान्त अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान हमें सच्ची सेवा और कर्त्तव्य-परायणता का संदेश देता है, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी सदस्य के चले जाने की कमी को किन्हीं अर्थों में पूरा नहीं किया जा सकता। ऐसे में एक सभ्य समाज की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह बलिदानियों के परिजनों की ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश के उन प्रमुख राज्यों में शामिल है। जहां बलिदानियों के परिजनों को आर्थिक संबल देने के लिए एक सम्मानजनक अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। राव नरबीर सिंह ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी बलिदानियों के परिजनों तक पहुंचा कर पात्र लोगों को लाभान्वित कराएं। इस दौरान उन्होंनेबलिदानी हवलदार ऋषिपाल सिंह चौहान के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा सरकार के स्तर पर नियमानुसार जो भी मदद की जा सकेगी वे उसके लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि बहोड़ा कलां निवासी हवलदार ऋषिपाल सिंह चौहान वर्ष 1996 में भारतीय सेना की 15 कुमांऊ रेजीमेन्ट (इंदौर) में भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में पेंगरी जंगल इलाके में हुए आतंकवादी हमले में अपने असाधारण शोर्य, अनुकरणीय साहस, दृढ़ संकल्प और प्रेरणादायक नेतृव का परिचय देते हुए उन्होंने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान दिया था।

Related posts

खुलासा: दोस्त ने उधार के 20 लाख रूपए मांग कर परेशान कर रखा था, इस लिए उसकी गोलियों से भून कर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम में तैनात ट्रैफिक कंट्रोल शाखा के इंचार्ज व पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने फांसी लगा कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस के एसआई राजबीर व महिला एसआई की बेटी रुचिका द्वारा अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता पदक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x