Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

लेन ड्राइविंग नहीं करने वालों  के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस का स्पेशल चालान अभियान,लेन ड्राइविंग नहीं करने वालों के किए कुल 2931चालान -विज। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के निर्देशन में कार्य करते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात  वीरेंद्र विज की देखरेख में एसीपी ट्रैफिक पूर्व श्रीमती सुरेन्द्र कौर की निगरानी में दिनांक 1 नवम्बर -2024 से 24 नवम्बर -2024 तक लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए गलत लेन में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया।  इस स्पेशल कैंपेन के तहत अपनी लेन में ड्राइविंग नहीं करने वालों के खिलाफ ड्रोन की सहायता से भी चालान किए गए। इस अभियान के दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा कुल 2931 चालान किए गए ,जिनकी कुल जुर्माना राशि 22 लाख 3500 रुपए है। आज रविवार को लेने चेंज के स्पेशल चालान अभियान के दौरान कुल 383 वाहनों के चेंज करने पर चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 3 लाख 18 हजार 500 रुपए है। गुरुग्राम  पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाना है।

सड़क पर सबसे ज्यादा सड़क हादसों का कारण अपनी लेन में वाहन नहीं चलाने तथा अचानक लेन बदलने के कारण भी होते हैं। जिसमें स्वयं तथा दूसरों की जान को भी खतरा रहता है। इस तरह की दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए यातायात  पुलिस गुरुग्राम द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा ट्रक ड्राइवरों,कंपनियां कर्मचारियों/ड्राइवरों, बस ड्राइवरों को भी यातायात नियमों की जागरूकता पाठशालाओं के माध्यम से जागरूक किया जाता रहा है। वाहन चालकों के लिए लेनों को पृथक करने के लिए अक्सर सड़क पर चिन्ह बना दिए जाते हैं परंतु कुछ लोग फिर भी नियमों का उल्लंघन करते हैं।उसी को देखते हुए नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान कर सख्त कार्रवाई की जाती है। लेन ड्राइविंग में अनुशासन से सड़क हादसों में कमी आ रही हैं, और वाहन सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में सक्षम हो जाते हैं। यातायात पुलिस गुरुग्राम आप सभी जिला वासियों से अपील करती है की लेन ड्राइविंग ही करें और यातायात नियमों की पालना जरूर करें। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Related posts

2024 चुनावों को लेकर जेजेपी का मंथन: संवाद’ में अजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों और प्रवक्ताओं को दिया विजय मंत्र

Ajit Sinha

5वीं गुरुग्राम ईएनटी अपडेट:  ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) पर लाइव सर्जिकल सम्मेलन आयोजित की गई। 

Ajit Sinha

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जर्नल आॅब्जर्वर सुश्री मनमीत कौर नंदा गुड़गांव पहुंची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x