Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: डीसी अजय कुमार ने कल सोमवार 25 नवंबर को कक्षा 12वीं तक सभी भौतिक कक्षाएं बंद रखने के दिए आदेश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: डीसी अजय कुमार ने जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद जिला गुरुग्राम के सभी क्षेत्रों (शहरी और ग्रामीण दोनों) में कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए सभी भौतिक कक्षाएं 25 नवंबर को भी बंद रखने के आदेश दिए है। डीसी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिला गुरुग्राम के लगभग सभी शहरी और ग्रामीण भागों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर गंभीर श्रेणी में है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में, पूर्व में उनके द्वारा 18 नवंबर को जारी आदेशों की निरंतरता में पुनः आज यह आदेश जारी किए गए हैं। जिला गुरुग्राम के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 नवंबर को भी भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

Related posts

निजी स्कूल में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बच्ची की मौत, स्कूल प्रशासन ने कहा, उलटी -दस्त से ग्रस्त, विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजा।

Ajit Sinha

बर्फी और समोसे में दुकानदार ने डिस्काउंट नहीं दिया तो उसने जान से मारने को धमकी देकर उससे मांगी 50 लाख की फिरौती, अरेस्ट

Ajit Sinha

महिला किन्नर का भेस बदल कर राहगीरों को लूटने वाले तीन लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x