Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मॉडल व गैंगस्टर संदीप की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा मर्डर केस में एक और आरोपित 20 वर्षीय लड़की गिरफ़्तार,रिमांड पर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: होटल सिटी पॉइंट के एक कमरे में मॉडल व गैंगस्टर संदीप की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या करने व उसकी शव को गायब करने के सनसनीखेज मामले में एक लड़की, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार लड़की पर आरोप हैं कि उसने सबूत नष्ट करने में मुख्य आरोपित अभिजीत की मदद की हैं। इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, पुलिस गिरफ्तार लड़की मेघा , उम्र 20 साल को अदालत के सम्मुख पेश कर अगले दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। इस दौरान आरोपित मेघा से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 जनवरी 2024 को थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में एक सूचना होटल सिटी प्वाइंट नजदीक बस स्टैंड, गुरुग्राम में एक महिला की हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ की होटल में दिव्या निवासी बलदेव नगर, गुरुग्राम उम्र-27 वर्ष की हत्या कर बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए कहीं बाहर ले जाया गया है। मृतका  की बहन की शिकायत पर थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-17,गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में मुख्य आरोपित अभिजीत ,ओमप्रकाश व हेमराज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में एक महिला आरोपित को आज गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपित  महिला का नाम  *मेघा निवासी गांव मित्राऊ एक्सटेंशन नजफगढ़, दिल्ली उम्र-20 वर्ष* हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित महिला ने दिव्या पाहुजा की हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, मृतका के दस्तावेज एवं निजी सामान (personal belongings) को छुपाने/फेंकने में मुख्य आरोपित अभिजीत की मदद की थी। उपरोक्त मुकदमा  में अब तक मुख्य आरोपित सहित चार आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनका कहना हैं कि आरोपित युवती को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से पूछताछ हेतु 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान इस युवती की इस घटना में संलिप्तता व हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, मृतका के दस्तावेज एवं निजी सामान (personal belongings) बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पुराने सिक्के/नोट अधिक दामों पर खरीदने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के लिए बैंक खाते खोलने वाला IDBI बैंक कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: अपराध शाखा-17 और बदमाशों के बीच जमकर चली गोली, पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा,11 पिस्टल, 9 रौंद बरामद।

Ajit Sinha

थाना सदर के नवनिर्मित भवन का पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रिबन काटकर किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x