Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

मई तक होंगे फाइनल GST रेट्स

  विनय सिंह, नई दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को जुलाई से लागू करने को लेकर गंभीर सरकार की इससे जुड़े विधेयकों को संसद के चालू बजट सत्र में ही पेश करने की योजना है। इन विधेयकों को बजट सत्र के दूसरे चरण में पेश किए जाने की संभावना है। वित्त मंत्री अरूण जेतली ने बजट के बाद उद्योग मंडलों के साथ अपनी बैठक में यह जानकारी दी। मंत्री ने उम्मीद जताई कि जीएसटी परिषद की 18 फरवरी को होने वाली बैठक में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) व एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) मसौदा विधेयकों को मंजूरी दे दी जाएगी। इसके बाद इन विधेयकों को बजट सत्र के दूसरे चरण में पेश किया जाएगा।

बजट सत्र का दूसरा चरण एक माह के अवकाश के बाद 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद ने प्रस्तावित अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के लिए 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के चार स्लैब के कर ढांचे को पहले ही मंजूरी दे दी है। विभिन्न वस्तुआें व सेवाआें पर लगने वाले शुल्क का फैसला मई या जून में किया जाएगा।

जेतली ने कहा कि सीजीएसटी व आईजीएसटी के मुख्य नीतिगत मुद्दों को निपटा लिया गया है। अंतिम मसौदा तैयार किया जा रहा है और जब इसे विधिसम्मत भाषा में वितरित कर दिया जाएगा तो तब इसे मंजूरी के लिए संसद व राज्य विधानसभाआें (एसजीएसटी) में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा, ‘हम इस महीने की 18 तारीख को मिल रहे हैं। इस समय मेरा लक्ष्य इन मसौदों को अंतिम रूप देना और बजट सत्र के दूसरे भाग में उन्हें संसद में पेश करना है।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: महाराष्ट्र विधान परिषद में पांच आकस्मिक रिक्तियां हैं.

Ajit Sinha

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जनादेश के साथ विश्वासघात नहीं होने देगी- जयराम रमेश

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अब से हर वर्ष 17 सितंबर को सरकारी तौर पर ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x