Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नहर में मिला ग्रेनेड: ये ग्रेनेड गोताखोर को उस समय मिला जब वह नहर में सिक्कों की तलाश कर रहे थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:थाना मयूर विहार क्षेत्र के अंतर्गत एक नहर से मिट्टी के बर्तन में एक ग्रेनेड मिला हैं, जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनएसजी की टीम ने नष्ट कर दिया हैं। इस मामले में थाना मयूर विहार में एक मुकदमा नंबर -360 /2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं । और इस केस की आगे की जांच जारी हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत  शनिवार की रात लगभग सवा 8 बजे मयूर विहार क्षेत्र में डीएनडी फ्लाईओवर के निकट हिंडन नहर में एक ग्रेनेड पानी में डूबा मिला हैं। गोताखोर को नहर में सिक्कों की तलाश करते वक़्त एक मिट्टी के बर्तन में ग्रेनेड मिला हैं। इसकी सूचना तुरंत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनएसजी कमांडो को दे दी गई थी , जो मौके पर पहुंच कर जांच की और सुरक्षित तरीके से ग्रेनेड को नष्ट कर दिया। 

Related posts

दिल्ली के एनसीटी में विधानसभा चुनावों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान,मतदाता मतदान – 57.70 % के रूप में 5 बजे तक अद्यतन किया गया

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बोले: राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फीडबैक सेल के द्वारा शिकायतकर्ता से 7 दिन बाद लिया जाएगा फीडबैक- राकेश आर्य

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x