Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 80 लाख सीज, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जोरों पर है। थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-6 में चल रहे एक हाई-टेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडा फोड़ किया है। ये ठग इंश्योरेंस पॉलिसी और लोन दिलाने के नाम पर देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। पुलिस ने मौके से 5 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है और इनके बैंक खातों में जमा 80 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। नोएडा के डी-16 सेक्टर-6 के बिल्डिंग से अनुज,राकेश कुमार,मनीष,मंडल ,शुभम सक्सेना, शहजाद अहमद चला रहे थे, ठगी का बड़ा साम्राज्य, पांचो आरोपियों को यही से गिरफ्तार किया गया है.एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि ये अपराधी खुद को इंश्योरेंस एजेंट बताकर लोगों को कॉल करते थे। इनका मास्टर माइंड अनुज था. ये लोग बीमा पॉलिसी और लोन के नाम पर ठगी करते थे। इनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डेटा मिला है। लगभग 80 लाख रुपये की राशि फ्रीज करा दी गई है।”

इन ठगों का तरीका बेहद शातिर था। ये उन लोगों को निशाना बनाते थे जिनकी बीमा पॉलिसी लैप्स हो चुकी थी। उन्हें कम समय में पॉलिसी मैच्योर कराने और मोटा पैसा वापस दिलाने का लालच दिया जाता था। इतना ही नहीं, रियल एस्टेट में निवेश और आसान लोन के नाम पर भी ये लोगों से 5 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की ठगी करते थे। पुलिस ने मौके से जो सामान बरामद किया है, वह चौंकाने वाला है। इनके पास से 45 कॉल डाटा शीट मिली हैं, जिनमें हजारों लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज थे। इसके अलावा 16 मोबाइल फोन1 लैपटॉप और 1 प्रिंटर मशीन बरामद की गई है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि इन अपराधियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में साइबर पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं। ये लोग ठगी की रकम को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे और बाद में उसे आपस में बांट लेते थे।

Related posts

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर व अशोभनीय कंटेंट के प्रदर्शन पर दी कड़ी चेतावनी।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर श्रीमती कला राम चंद्रन ने आज 36 पुलिस इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के बहार चालक सबरजीत मामले में सिखों ने किया जबरदस्त हंगामा का वीडियो देखिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x