Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कृषि यंत्र किट व टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :आज फरीदाबाद के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी कलां में कृषि यंत्र किट व टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी तोमर की देख रेख में कृषि विषय के अध्यापक ने 10वीं व 12वीं के बच्चों को कृषि यंत्र किट की जानकारी व उपयोग करने के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में पी.टी.ए. के सदस्य सत्यपाल नरवत व गांव के गणमान्य व्यक्ति कमल सिंह, जगदीश, महेंद्र विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर उपस्थित थे।

गांव के गणमान्य के कर कमलों द्वारा कृषि विषय के 27 बच्चों को कृषि यंत्र किट वितरण का कार्यक्रम किया गया  तथा 10वीं 12वीं के छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए । इस मौके पर सत्यपाल नरवत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और उनसे मां-बाप की उम्मीदें जुड़ी होती हैं देश का युवा पढ़ने के साथ-साथ स्किल हो, रोजगार हीन न हो इसलिए सरकार ने बच्चों को स्कूल में कौशल की शिक्षा देने का सराहनीय कदम उठाया है।

सत्यपाल नरवत ने बच्चों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय कौशल विकास योजना से बच्चे आत्मनिर्भर वह स्वावलंबी बनेंगे।  प्रिंसिपल मीनाक्षी तोमर ने सभी का धन्यवाद करते हुए।  कहा कि स्कूल में छात्रों की संख्या पहले लगभग 350 के करीब होती थी जो अब बढ़कर 500 के लगभग हो गई है। यह सरकार की नीतियों का प्रभाव है।

Related posts

फरीदाबाद में दो गांवों के बच्चों के बीच हुए झगड़े में कई जख्मी ,पुलिस की जिप्सी तोड़ी, पुलिस कर्मी को चोटें लगने की खबर हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वोट की ताकत से जनता कुछ भी हासिल कर सकती है : करतार सिंह भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज एक थाने में तैनात महिला एएसआई को 20000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x