Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सड़कों के निर्माण में बाधक बने 50 से अधिक पक्के मकानों व दुकानों को किया ध्वस्त ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज पल्ला इलाके में सड़क निर्माण में बाधक बने 40 -50 पक्के मकानों व दुकानों को एक पोकलेन व 5 अर्थमूभर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया जहां पर तोड़फोड़ की गई हैं उन जमीनों का दायरा तक़रीबन तीन किलोमीटर हैं। आज के इस तोड़फोड़ अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र सिंह दहिया के नेतृत्व में की गई थी।
ओल्ड जॉन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन का कहना हैं कि पल्ला -तिलपत के बीच सड़कों का निर्माण होना हैं, इसके तीन किलोमीटर के दायरे में काफी पक्के मकान व दुकानें अवैध रूप से बने हुए थे जिसके खाली कराने की नोटिस वहां के लोगों को पहले दे दी गई थी जिसमें बहुत से लोगों ने अपने मकानों को स्वंय खाली कर दिए थे जो मकान व दुकानें बचे हुए थे उन्हें आज एक पोकलेन व 5 अर्थमूभर मशीनों की सहयता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व एसीपी सराय यशपाल खटाना कर रहे थे, जबकि तोड़फोड़ की देखरेख एसडीओ ओ पी मोर , पदम् भूषण कर रहे थे।

Related posts

हरियाणा पुलिस पलवल में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्राम साहुपुरा में विकसित एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रीनल ब्लॉकेज से पीड़ित 6 माह के नवजात शिशु का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में लैपरोस्कोपिक प्रक्रिया से सफल इलाज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x